ट्विटर पर अनुपम खेर के 1 करोड़ प्रशंसक

By Shobhna Jain | Posted on 12th Sep 2017 | मनोरंजन
altimg

मुंबई, 12 सितम्बर (वीएनआई)| हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता अनुपम खेर की ट्विटर पर प्रशंसकों की संख्या एक करोड़ हो गई है। उन्होंने इस उपलब्धि पर प्रशंसकों का आभार व्यक्त किया।

अनुपम ने आज ट्विटर पर अपनी 'अविश्सनीय यात्रा' की जानकारी दी। उन्होंने ट्वीट कर कहा, धन्यवाद। प्यार और उत्साह के लिए धन्यवाद। हम 1 करोड़ दोस्तों का एक परिवार हैं। जय हो। अद्भुत यात्रा।

अभिनेता सोशल मीडिया के शौकीन हैं, जहां वे अपने व्यक्तिगत और पेशेवर जीवन के जानकारी साझा करते हैं। अनुपम फिलहाल आगामी फिल्म 'द एक्सिडेंटल प्राइम मिनिस्टर' के लिए तैयार हैं। इसमें अनुपम खेर अर्थशास्त्री और राजनीतिज्ञ मनमोहन सिंह के रूप में दिखाई देंगे। वे वर्ष 2004 से 2014 तक भारत के प्रधानमंत्री रहे।


Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Connect with Social

प्रचलित खबरें

शहीद
Posted on 15th Aug 2017
© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india