admin ,Vniindia.com | Friday February 08, 2019, 09:50:00 | Visits: 33
मुंबई, 08 फरवरी, (वीएनआई) देश के शेयर बाजारों में आज गिरावट का असर देखा जा रहा है। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स सुबह 9.45 बजे 161.50 अंकों की गिरावट के साथ 36,809.59 पर और निफ्टी भी लगभग इसी समय 41.00 अंकों की गिरावट के साथ 11,028.40 पर कारोबार करते देखे गए।
बम्बई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 97.50 अंकों की गिरावट के साथ 36,873.59 पर जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का संवेदी सूचकांक निफ्टी 45.90 अंकों की गिरावट के साथ 11,023.50 पर खुला।