admin ,Vniindia.com | Thursday March 01, 2018, 11:20:00 | Visits: 203
नई दिल्ली, 1 मार्च (वीएनआई)| देश की राजधानी में आज सुबह आंशिक रूप से बादल छाए रहे और सुबह का न्यूनतम तापमान 14.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। राजधानी में सुबह का तापमान इस सीजन के औसत से तीन डिग्री ऊपर रहा। सुबह 8:30 बजे तक आर्द्रता 90 फीसदी थी और ²ष्टिक्षेत्र 800 मीटर तक है।
मौसम विभाग के अधिकारी ने बताया, धुंध और हल्के गहरे कोहरे के साथ सुबह आसमान में बादल छाए रहेंगे। राजधानी में अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस तक रहने की संभावना है। बीते बुधवार को अधितकम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस था, जो सीजन के औसत तापमान से चार डिग्री ऊपर था। वहीं न्यूनतम तापमान 15.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।